कैप्सन - सुकुवा ढुकुवा बॉध सीमा पर निरीक्षण करते डीएम और एसपी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बुधवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने थाना पूराकलां अंतर्गत सुकुवां- ढुकुवां बांध पर झांसी और ललितपुर बार्डर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कोरोना संक्रमण की चेन को समाप्त करने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास के तहत जिलाधिकारी ने जनपद की सीमा को सील कर दिया है। जनपद में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश एवं झांसी जनपद को जोड़ने वाले स्थानों पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों को खाका तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुकुवां ढुकुवां बांध पर लगे बैरियर को देखा और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली।
अधिकारियों ने समीप ही झांवर से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले रास्ते पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बिना अनुमति के कोई व्यक्ति जनपद में प्रवेश न करने दिया जाए। इस मौके पर एसएचओ पूराकलां और नत्थीखेड़ा चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
कैप्सन - सुकुवा ढुकुवा बॉध सीमा पर निरीक्षण करते डीएम और एसपी- फोटो : TALDEHATE