खामियों को दूर कर सामान की सूची बनाने के दिए निर्देश
बिरधा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थित अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो जिम्मेदार हरकत में आने लगे। जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने सीएचसी का निरीक्षण कर खामियों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा को गोद लेने की घोषणा की और वहां जाकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा कि अस्पताल में जो कमियां हैं, उन्हें दूर करें। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में क्या-क्या आवश्यकता है, उसकी सूची तैयार कर लें, ताकि शासन प्रशासन से मांग को पूरा कराया जा सके। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा भी मौजूद रहे।