फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
कैप्सन - ग्राम भुचेरा में अवैध निर्माण - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। राजस्व विभाग ग्राम सभा भुचेरा में अवैध कब्जा हटवा नहीं सका था कि एक और व्यक्ति ने ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करना प्रारंभ कर दिया। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध कब्जाधारियों के हौसले काफी बुलंद हैं। ग्राम सभा खांदी, उदगुवा, चुरावनी, बिजरौठा, तरगुवा, कड़ेसराकलां में इस समय अवैध कब्जा करने का दौर चल रहा है। ग्राम भुचेरा में अवैध कब्जा नहीं हटने पर दूसरे व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अपना निर्माण शुरू कर दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान पुष्पादेवी नायक और क्षेत्र पंचायत सदस्य रक्षपाल सिंह बुंदेला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण हटवाने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधि भी हैं सहभागी
तालबेहट। ग्राम भुचेरा में सड़क के किनारे की जमीन पर राजस्व ग्राम चांदरा के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व विभाग की ढील व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता है। इसे कुछ लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी संज्ञान में आते ही तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा गया है। किसी भी दशा में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद कमर, एसडीएम तालबेहट।
मौके पर लेखपाल और पुलिस को भेज कर अवैध निर्माण गिरवा दिया गया है। कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- श्रीकृष्ण, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें