फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शादी पर महंगाई की मार, विवाहघर की बुकिंग डेढ़ से दो लाख में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बढ़ती महंगाई का असर शादी समारोह में भी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि विवाहघर की बुकिंग से लेकर खाने की प्लेट तक के एक साल में करीब 20 फीसदी दाम बढ़ गए हैं। बैंडबाजों की बुकिंग से लेकर अन्य कार्यक्रमों पर भी खर्चे बढ़ गए हैं।
शादी समारोह पर आने वाला खर्चा एक साल में काफी बढ़ गया है। मध्यमवर्गीय परिवार यदि विवाह घर बुक कराता है तो उसे 1.50 लाख से दो लाख रुपये खर्च करना होगा। एक विवाह घर के संचालक ने बताया कि एक साल में 20 फीसदी खर्चा बढ़ा है। मजदूर से लेकर हर सामान का दाम लगातार बढ़ रहा है। बरातियों का भोजन जहां 450 रुपये प्रति प्लेट पड़ता था, वह अब 600 रुपये हो गया है। यदि एक हजार लोगों का भोजन होगा तो छह लाख रुपये खर्च करना होगा। हर इवेंट का 30 से 40 हजार रुपये अतिरिक्त देना होगा। जबकि, विवाह घरों में अलग से खर्चा भी 50 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच गया है। मजदूर व अन्य छोटे-बड़े सभी खर्चों को मिलाकर एक सामान्य शादी का कुल खर्चा 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छोटे शादीघरों की बुकिंग भी अस्सी से नब्बे हजार रुपये तक में हो रही है। हलवाई व किराने, सिलिंडर और मजदूर का खर्चा अलग पड़ रहा है।
00000000000000
अक्षय तृतीया सहित इस माह में कई शुभ मुहूर्त
14 अप्रैल से शुरू हुए विवाह मुहूर्त 21 अप्रैल तक लगातार हैं। इसके बाद 25, 29 और तीस अप्रैल को भी शुभ मुहूर्त हैं। जबकि, तीस अप्रैल को अक्षय तृतीय होने के चलते इस दिन विवाह का विशेष मुहूर्त माना जाता है। इस माह में बीस और तीस अप्रैल को सबसे ज्यादा शादियां हैं। वहीं, मई में भी विवाह के कुल 21 मुहूर्त हैं, जिनमें एक से 17 मई और 22 से 24 मई तक है। जून में भी एक से आठ जून तक कुल आठ मुहूर्त हैं। सभी विवाह घरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें