फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधुरा छोड़ दिया मार्ग, राहगीर परेशान

विज्ञापन
बानपुर में सड़क के बीच में खुदा पड़ा गड्ढा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बानपुर। बानपुर मुख्य संपर्क मार्ग का निर्माण कब पूरा होगा, कोई नहीं बता सकता। इस रास्ते के निर्माण कार्य के दौरान डाली गई गिट्टी के बाद से काम बंद है, इस कारण राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया जाना है। लगभग 700 मीटर लंबी इस सड़क को ओमप्रकाश जायसवाल के मकान से लेकर ढिमरौला मोहल्ला तक बनाया जाना है। लेकिन, इसका निर्माण कार्य कई हिस्सों में आधा-अधूरा करके छोड़ दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य के नाम पर सड़क के दोनों ओर नालियों का ही निर्माण कराया गया है। खुली गिट्टी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। यह गिट्टी वाहनों के पहियों से उचटकर कई लोगों को लग चुकी है, जिससे राहगीर अक्सर चोटिल हो जाते हैं। रास्ते में दिन भर धूल उड़ती रहती है, जिससे खाद्य सामग्री बेचने वालों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामवासी खांसी की चपेट में आ रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्य मार्ग के बीचों-बीच एक नाली खुली होने की वजह से प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता रहता है। ग्रामवासियों ने जनहित में सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें