फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पड़ोसियों में चले लाठी, पत्थर. छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला सरदारपुरा में जमीन के विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें दोनों ओर के छह लोग घायल हो गए, इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरदारपुरा निवासी कल्पना जैन और पड़ोसी प्रियंका पाठक के बीच एक जमीन के प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद हो गया और गाली-गलौज हो गई। रात करीब ग्यारह बजे दोनों पक्षों में सुबह से चला आ रहा विवाद तूूल पकड़ गया और दोनों महिलाओं के परिवार के लोग भी आमने-सामने आ गए और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें एक पक्ष से कल्पना, उसके पति सुनील (60), बेटा अंकुुश (42), अर्पण जैन (32), बहू प्रीति जैन (36) घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से प्रियंका पाठक (26) एवं उसकी सास घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुनील, अंकुश, अर्पण जैन, प्रीति जैन एवं प्रियंका पाठक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें