फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टपरा डालने के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। थाना पाली के चंदेरा में शनिवार दोपहर में विवादित जमीन पर टपरा डालने को लेकर बवाल में दो पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
चंदेरा निवासी प्यारेलाल परिजनों के साथ गांव में ही विवादित जमीन पर टपरा डाल रहे थे। दूसरे पक्ष के देशराज की मां मिथन बिरारी बारी व उसके बेटा रवींद्र ने जब उक्त लोगों को टपरा डालने से मना किया तो टपरा डाल रहे लोगों ने महिला से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

यह देख पास में ही मौजूद उसके बेटों व अन्य परिजनों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। लगभग आठ लोग घायल हो गए। एक पक्ष के देशराज (35), निर्भान (20), चतुर (45) एवं चंद्रभान (40) को सिर में चोट आई। जबकि, दूसरे पक्ष के सुदामा, महिला जमुना, प्यारेलाल एवं धनंजय घायल हुए हैं। थाना पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिरधा सीएचसी पहुंचाया। जमुना और देशराज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें