ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम पटउवा का जसवंत सिंह (35) शुक्रवार रात में साढ़े आठ बजे खेत पर काम कर पैदल ही घर लौट रहा था। हाईवे पर करमरा तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। उसके सिर में गहरी चोट आई। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के दो बेटे हैं और वह तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पास लगभग ढाई एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। संवादक