फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हुई हिंसा के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कश्मीर में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि आतंकवादी कश्मीर में हत्या कर रहे हैं। अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर पर प्रदर्शन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर पुन: उन कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पूरी घाटी में अमन और चैन की स्थापना होती देख आतंकवादी बौखलाए हैं।
उन्होंने कहा कि देश का नौजवान यह बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से आतंकवाद पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मौके पर विहिप के प्रांत मठ मंदिर विभाग के सह संयोजक सुधांशु शेखर हुंडैत, मिलन केंद्र के प्रांत प्रभारी देवेंद्र गंगेले, पूर्व प्रांत सह मंत्री रामगोपाल नामदेव, जिला मंत्री रामेश्वर मालवीय, प्रमोद साहू, भारत रिछारिया, गिरीश पाठक, नरेंद्र पाठक, बजरंग दल के नगर संयोजक संजय सैन, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र, रमन सरकार, दीपक हिंदू, राहुल जैन, मेहुल चतुर्वेदी, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला, बाइक रैली निकाली
जखौरा। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जखौरा में कश्मीर में हुई घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि कश्मीर में जाति व धर्म पूछ कर हिंदू और सिखों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बजरंगदल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला लेकर बाइक रैली निकाली। रैली तालबेहट तिराहे से जखौरा, थाना छोटा, बड़ा बाजार, मुख्य बस स्टैंड, पेट्रोल पंप से होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला व झंडा जलाया । कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर जिला गो रक्षा प्रमुख विजय बजरंगी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल पस्तोर, प्रखंड मंत्री मनोज कुमार सोनी, प्रखंड संयोजक राजा झा, प्रखंड बालोपासना प्रमुख उदय राजा प्रखंड सुरक्षा प्रमुख भूपेंद्र राजपूत रोहित रैकवार राघवेंद्र वाल्मीकि सुंदर यादव, कमल सिंह राजपूत के अलावा बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें