फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के जुर्म में सात वर्ष की कैद

Tue, 12 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में दोष सिद्ध पाते हुए अभियुक्त को सात वर्ष कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


एक महिला ने 19 अगस्त 2014 को थाना पूराकलां में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री खेत पर चारा काटने गई थी। ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी मंगल सिंह ने पुत्री को पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। चीखने-चिल्लाने और किसी को भी उक्त के संबंध में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

देर शाम घर पहुंचने पर उसकी पुत्री ने मां को घटना की जानकारी दी। इस पर उसने दूसरे दिन थाना पूरा कलां में तहरीर देकर मंगल सिंह के खिलाफ बलात्कार, धमकी देने और पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

 
अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार शर्मा ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए गवाहों, साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर उक्त मामले की सुनवाई करते हुए अभियुक्त मंगल सिंह पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने के अपराध मेें शुक्रवार को दोष सिद्ध करार दिया। सोमवार को न्यायाधीश ने सजा के प्रश्न पर सुनवाई की।

उन्होंने आरोपी को सात वर्ष की कैद तथा दस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने की स्थिति में छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता बादाम सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें