संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निपुण भारत मिशन के तहत कल्याण सिंह सभागार में सेमिनार व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कराया गया। सांसद अनुराग शर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा रहे। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने निपुण भारत मिशन में आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया। जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने निपुण भारत मिशन में शिक्षकों की श्रेष्ठ भूमिका का उल्लेख किया। सांसद अनुराग शर्मा ने शिक्षकों की परेशानियों का निराकरण करने का आश्वासन दिया और भारत के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सांसद ने सेवानिवृत्त 75 शिक्षकों का माल्यार्पण और सम्मान किया। इस दौरान पूर्व विधायक केपी राजपूत, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख बिरधा मोहित निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अजय पटेरिया, नीमा अध्यक्ष डॉ एसपी पाठक, दिनेश गोस्वामी, मनीष अग्रवाल, प्रेम नारायण नायक, बाबूलाल नायक, सीएल पांचाल, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।