फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम का स्टेशन पर एक हजार से अधिक लोग होंगे साक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एक स्टेशन व एक उत्पाद व वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे, इसका सचिव प्रसारण एक कार्यक्रम के माध्यम से ललितपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दिखाया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह आठ बजे कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री 9 बजकर 15 मिनट पर वंदे भारत को हरी झंडी व एक स्टेशन व एक उत्पाद के स्टॉल का लोकार्पण करेंगे दिखाएंगे। इस कार्यक्रम एक हजार से अधिक लोग के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वंदे भारत का शुभारंभ खजुराहो से किया जा रहा है, मंगलवार को इसका ट्रायल किया जा रहा है। यह ललितपुर स्टेशन पर करीब 12 बजे पहुंचेगी। सुबह प्रधानमंत्री दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे, इसका सीधा प्रसारण दिखा जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। प्लेटफार्म नंबर एक पर कार्यक्रम होना है, यहां पर करीब छह सौ आदमियों के बैठने की व्यवस्था रेलवे कर रहा है। ट्रायल में स्कूली बच्चों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। खजुराहों से झांसी तक स्कूली बच्चे इस ट्रेन में यात्रा का लाभ लेंगे। कार्यक्रम के लिए मंच की तैयार हो चुका है, जिस पर जनपद के जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण रहेंगे। आम पब्लिक के लिए छह सौ कुर्सियां लगाई गई हैं। एक स्टेशन एक उत्पाद के स्टाॅल के समीप बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, तो वहीं मंच के सामने व पब्लिक के ओर भी स्क्रीन लगाई गई है। लाइव प्रसारण देखने के लिए कुछ इस तरह से स्क्रीन लगाई गई हैं, जिससे हर जगह बैठा व्यक्ति इसको देख सके। यह कार्यक्रम वंदे भारत ट्रेन के आने तक चलता रहेगा। इसके बाद जनप्रतिनिधि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस गाड़ी से झांसी तक भी लोग सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें