ललितपुर। बोरवेल्स संचालकों ने डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से मूल्यों को नियंत्रित करने की मांग की है।
बोरवेल्स यूनियन के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि डीजल के दाम लगातार बढ़ने से अब बोरिंग मशीनों का संचालन पुराने दामों पर नहीं किया जाना संभव नहीं है। गर्मी का मौसम आने वाला
है। इस दौरान जिले के विभिन्न जगहों पर पेयजल समस्या उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में पेयजल समस्या से लोगों को निजात दिलाने में शासकीय और निजी तौर पर बोरवेल्स कंपनियां काम पुराने रेटों पर नहीं कर पाएगी। डीजल की लगातार बढ़ रहीं कीमतों के कारण बोरिंग मशीनों को बंद कर दिया गया है। हड़ताल पर गए बोरिंग मशीन संचालकों ने कहा कि अब बढ़ी हुईं दरों पर ही बोर किया जा सकेगा। इस मौके पर गजेंद्र राजा, इंद्रपाल निरंजन, ब्रजपाल सिंह परिहार, धनीराम निरंजन, आनंद पटेल, नरेन्द्र पटेल, बलवंत राजपूत, घनश्याम राजपूत, लखपतराम पटेल, तेजसिंह राजपूत, केपी राजा, महेंद्र साहू, विजय पीटर, प्रकाश पटेल, महेंद्र पटेल, महेंद्र राय, अजय सोनी, अजय पांडेय, प्रमोद पटेल, कुंदन राजा, जागेश्वर कौशिक आदि मौजूद रहे।