फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मंच व्यवस्था को लेकर आईएमए अध्यक्ष और प्राचार्य में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह के बाद मंच व्यवस्था को लेकर आईएमए अध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी समेत अन्य अतिथियों के रवाना होने के बाद आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला से मंच पर स्थान न दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी कई बार नजरअंदाज किया गया है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

इस पर प्राचार्य ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कार्यक्रम में अतिथियों की संख्या अधिक होने के कारण मंच पर कुर्सियां कम पड़ गई थीं। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन को समर्पण संस्था के अध्यक्ष के रूप में सम्मानित भी किया गया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक बहस होती रही। बाद में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारी दीपक राठौर ने पूर्व में आयोजित रक्तदान शिविरों की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया। इस पर प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रत्येक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं के लिए बिस्कुट और पेय पदार्थ की व्यवस्था की जाती है। इस मुद्दे पर भी कुछ देर तक बहस हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें