फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर नहीं हो रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। वन विभाग के अधिकारियों की ढील के कारण पूरे क्षेत्र में अवैध रूप से बालू खनन और पत्थर तोड़ने का काम जारी है। जानकारी के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण में जहां कुछ प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात मेहनत करके लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने का काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अपने आर्थिक लाभ को अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसके चलते अवैध नशीले पदार्थों व खनन का कारोबार जारी है।
विज्ञापन

इस समय क्षेत्र के ग्राम वर्मा बिहार, सरखड़ी, कड़ेसराकलां, पवा, बिजरौठा, तरगुवा, सेरवासककलां, सुनौरी, गनेशपुरा, हर्षपुर, गुलेंदा, विजयपुरा, पूराकलां, पठारी, धमना, सारसेड़, भुचेरा, बलरगुवा, कंधारीखुर्द आदि गांवों में बड़े पैमाने पर पर अवैध खनन हो रहा है। सूरज ढलते ही यह कारोबार शुरू हो जाता है। दिन में वन भूमि व ग्राम सभा की भूमि से बालू तैयार करने के अलावा नदियों और नालों से उठाई बालू को एकत्रित किया जाता है। रात बालू का परिवहन का काम शुरू हो जाता है। इसके अलावा मजदूरों द्वारा दिन में वन विभाग की जमीन में पत्थर तोड़कर खंडे तैयार किए जाते हैं, उन्हें भी रात में ठिकाने लगाया जाता है। लेकिन, यह काम पुलिस को नजर नहीं आता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में वन विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने पर वह कार्रवाई पर ध्यान नहीं देते। इससे खनन कारोबारियों के हौसले बुदंल हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन संप्रदा के खनन पर रोक लगाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
जिस स्थान पर ग्राम हर्षपुर में खंड़े टूट रहे हैं, वह किसी की निजी भूमि है। फिर भी मैं उसको दिखवा लूूंगा। अवैध खनन किसी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमशंकर तिवारी, रेंजर, वन विभाग, तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें