कड़ेसराकलां/तालबेहट। क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया खुले आम हरे पेड़ों का कटान कर रहे हैं। सरकार प्रकृति को खूबसूरत और सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपये पौधरोपण और पेड़ों की सुरक्षा पर खर्च कर रही है लेकिन हर वर्ष क्षेत्र में दिन प्रति दिन जंगल समाप्त होते जा रहे हैं। घने जंगलों में भी पेड़ों की संख्या कम नजर आ रही है।
क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया इमारती और बेशकीमती पेड़ों का कटान करते आ रहे हैं। इस समय झरर, वर्मा बिहार, सरखड़ी, हर्षपुर, बिजरौठा, कंधारीखुर्द, कंधारीकलां आदि गांवों में पेड़ों का कटान जारी है। इस संबंध में प्रभारी रेंजर तालबेहट श्रीकांत गुप्ता का कहना है कि झरर घाट पर सड़क के किनारे हो रहे कटान की जानकारी है। एक दर्जन पेड़ काटे गए हैं।