फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइस दिनों में शराब के 180 मुकदमों में 184 भेजे गए जेल

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा जनपद में कार्रवाई के दौरान मार्च माह के 22 दिनों में 180 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें अवैध रूप से शराब के कारोबार में लिप्त 184 आरोपियों को जेल भेजा गया है जबकि 2500 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई है। सोमवार को भी जिले में जगह-जगह छापामार कर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कुल 49 मुकदमों मेें 49 लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 737 लीटर शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा पूरे जनपद में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उनके कारोबार वाले स्थानों पर छापामारी की जा रही है। इसके तहत पूरे जिले में इस बार मार्च के महीने में अब तक 22 दिनों में कुल 180 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं, जबकि इनमें 184 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं अलग-अलग स्थानों पर कुल करीब 2500 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसी के तहत बीते सोमवार को पूरे जिले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया, जिसमेें कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़वारी, मसौरा बैरियर, कांशीराम कालोनी, मैनवारा, नई बस्ती में अभियान चलाकर नौ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिनसे कुल 160 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। वहीं पाली क्षेत्र में तीन मामलों में तीस लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि जखौरा क्षेत्र में दस मामलों में सौ लीटर एवं जाखलौन क्षेत्र में पांच मामलों में पचास लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है और कुल पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तालबेहट क्षेत्र में भी छह मुकदमों में 140 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार, नाराहट, बालाबेहट, महरौनी व मड़ावरा एवं बार में भी पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें