निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते एलआईसी अभिकर्ता
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को शाखा कार्यालय पर भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एक दिवसीय हड़ताल कर विश्राम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने नारेबाजी की। मंगलवार को लियाफी संगठन 1964 के बैनर तले राष्ट्रीय स्तर पर समस्त एलआईसी अभिकर्ताओं ने बीमा कार्य को विश्राम देकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने की मांग है कि प्रीमियम से जीएसटी हटाई जाए। एजेंट ग्रेच्युटी बढ़ाई जाए। एक्सीडेंटल क्लेम दिया जाए। अभिकर्ताओं के परिजनों को मेडीक्लेम की सुविधा मुहैया हो। आनलाइन बीमा बिक्री पर रिवेट खत्म करो। अभिकर्ताओं को कमीशन आईआरडीएके अनुमोदित दर से दिया जाए। साथ ही सभी ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अभिकर्ता आल इंडिया लियाफी संगठन के अध्यक्ष पं भोलाशंकर पस्तोर, अरुण दीक्षित, दीपक श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, नरेंद्र पाठक, मुकेश जैन, बलबंत सिह, धर्मेंद्र तिवारी, खुशीराम झा, जमना प्रसाद रावत, भरत कुमार शुक्ला, पुन्ने लाल, राजपाल यादव, देवकीनंदन चौरसिया, गजेंद्र सिह, हरगोविंद आदि मौजूद रहे।