फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट पर अवैध निर्माण रुकवाने को धरने पर बैठा अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना तालबेहट अंतर्गत मोहल्ला हटवारा में अधिवक्ता के प्लाट से लगी जमीन पर न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बाद भी एक अधिवक्ता ने तालबेहट निवासी शासकीय अधिवक्ता सहित आठ अन्य लोगों पर अवैध तरीके से निर्माण के आरोप लगाए हैं और कार्रवाई के लिए शनिवार को घंटाघर स्थित मैदान में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

तालबेहट निवासी अधिवक्ता विनोद कुमार अवस्थी पुत्र रामरतन अवस्थी ने डीएम को बताया कि उसका प्लाट मोहल्ला हटवारा में मैन रोड पर है। इस संबंध में सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायालय में वाद विचाराधीन है और इस दौरान उस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य गैर कानूनी है। उपरोक्त प्लाट, जो आबादी के बीचोंबीच स्थित और सड़क पीडब्ल्यूडी से लगा हुआ है। उक्त प्लाट रोड से लगा होने की वजह से बिना रोड साइड कंट्रोल एक्ट से नक्शा पास कराए बिना उस पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जाना अनाधिकृत है। लेकिन कस्बा तालबेहट के ही एक शासकीय अधिवक्ता और आठ अन्य लोग फर्जी तौर पर बिना किसी स्वामित्व एवं अधिकार के रोड साइड कंट्रोल एक्ट का उल्लंघन करते हुए एवं न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाद भी उस पर तीव्र गति से निर्माण कार्य करने के आरोप लगाए हैं और उक्त निर्माण को पूर्ण रूप से गलत और गैरकानूनी व अनधिकृत बताया है। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि शासकीय अधिवक्ता द्वारा सत्ता और अपने पद दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतें करने के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित अधिवक्ता ने उक्त लोगों को प्लाट में किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोके जाने और अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें