फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला पंचायत की 75 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा

Fri, 24 Nov 2023 10:39 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने कई बार किया अवैध कब्जा हटाने का प्रयास, लेकिन नतीजा रहा शून्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला पंचायत की जनपद मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों सैकड़ों एकड़ भूमि है, जिसमें करीब 75 एकड़ भूमि पर सालों से अवैध कब्जा है। जिला पंचायत के अफसर जब भी अवैध कब्जा हटाने जाते हैं, तो किसी न किसी कारण से कार्रवाई अधर में रुक जाती है। इसके चजते अभी तक कोई अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है।
जिला पंचायत की ग्राम पनारी, बानपुर, मड़ावरा, नाराहट, पाली, पूराकलां, तालबेहट, बार व जिला मुख्यालय में बेशकीमती भूमि है। जिसमें पनारी में करीब 11 एकड़, बानपुर में 15 एकड़, मड़ावरा में आठ एकड़, नाराहट में करीब आठ एकड़, पाली में स्थित कृषि फार्म की 15 एकड़, पूराकलां कृषि फार्म की करीब 12 एकड़, तालबेहट में स्टेशन रोड पर ढाई एकड़, बार में कांजी हाउस के पास ढाई एकड़ एवं ललितपुर में पुराना पोस्टमार्टम हाउस की चार एकड़ व सदर कांटे के पास भूमि पर अवैध कब्जा है। जिससे हटाने के लिए जिला पंचायत जब भी प्रयास करता है, तो किसी न किसी राजनैतिक कारणों से यह प्रयास अधूरे में ही रोक दिया जाता है।
विज्ञापन


मड़ावरा प्रकरण में डीएम ने की पत्रावली तलब
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मड़ावरा में दुकानों के लिए भूमि नीलामी के प्रकरण की पत्रावली तलब की है। भूमि नीलामी के विरोध में एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया था। इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए, जिला पंचायत से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत की बहुत सी भूमि पर अवैध कब्जा है। इसे लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से पत्राचार किया जा चुका है। संयुक्त टीम न बनने के कारण भूमि कब्जा मुक्त नहीं हो पाई है।
राजकुमार नायक, कार्य अधिकारी, जिला पंचायत ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें