फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प के काटने पर सीधे अस्पताल जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांप के काटने पर सीधे अस्पताल जाएं
विज्ञापन

ललितपुर। इन दिनों सर्प दंश से हो रही मौतों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सरकारी चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सर्प के काटने पर झाड़ फूंक व तंत्रमंत्र के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बारिश का सीजन शुरू होते ही जहरीले कीड़ों का विचरण आरंभ हो गया है। वहीं, किसान खरीफ सीजन की फसल तैयार करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान कई किसान सर्प दंश का शिकार हो रहे हैं। जिसमें कइयों की मौत होने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि कई लोग सांप व जहरीले कीड़े के काटने पर उसे दवाई देने की जगह पीड़ित को झाड़ फूंक के लिए ले जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर चिकित्सकों ने लोगों को जागरूक करना आरंभ कर दिया है। इस संबंध में जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित चतुर्वेदी का कहना है कि झाड़ियों, जंगल व अन्य ऐसे स्थलों पर न जाएं, जहां पर कीड़े मकोड़े रहते हों, आवश्यकता पड़ने पर टार्च लेकर ही घर से निकलें। सर्प के काटने पर तत्काल नजदीक के अस्पताल लें जाएं। इस दौरान सर्प के काटने के स्थान पर जोड़ से पट्टी बांध लें, जिससे जहर न फैलने पाए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने भी सर्प दंश की बढ़ रही घटनाओं से चिंतित हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह का कहना है कि जनपद के सभी सीएचसी व पीएचसी पर सर्प के काटने की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध लें। सर्प काटने वाले शीघ्र ही नजदीकी अस्पताल से उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें