बंगरिया/बालाबेहट। सोमवार को अमोनिया मंदिर के सामने एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी दी। टीम ने सांप के डसने, पानी में डूबने, कुएं में गिरने व सड़क दुर्घटना के बचाव कार्य समझाए। इनका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
सांप के डसने पर तत्काल अस्पताल जाने की सलाह मिली। झाड़-फूंक या घरेलू उपचार से बचने को कहा गया। पानी में फंसे व्यक्ति को ट्यूब या खाली बोतलों से बचाने का तरीका बताया। कुएं में गिरे व्यक्ति को रस्सी या साड़ियों से बचाने का उपाय समझाया। सड़क दुर्घटना में घायल की तत्काल मदद करने की अपील की गई। आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह ने लोगों को सतर्क रहने और सहायता करने को जागरूक किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ अधिकारी, लेखपाल मुजीब बेग, उपनिरीक्षक सतीश बाबू, कांस्टेबल मेघा वर्मा, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।