फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कैसे पढ़े छात्राएं जब ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है राजकीय बालिका इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- गरीब परिवार की लड़कियों की फीस के अभाव में हो जाती है पढ़ाई बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार भले ही प्रयासरत है लेकिन ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज न होने से छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
परिषदीय विद्यालयों से कक्षा आठ तक की पढ़ाई करने के बाद छात्र-छात्राओं को नवीं से लेकर आगे की पढ़ाई करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कारण साफ है कि ब्लॉक मुख्यालय पर एकमात्र प्राइवेट इंटर कॉलेज है। जिसमें दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं लेकिन सीटें कम होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों के प्रवेश नहीं हो पाते। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली कई गरीब छात्राओं की पढ़ाई तो कक्षा 8 के बाद ही बंद हो जाती है, क्योंकि कस्बा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आज तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि निजी कॉलेज में फीस अधिक होने के कारण वह बेटी को कक्षा आठ के बाद आगे पढ़ाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। हैरत की बात तो यह है कि बालिकाओं के लिए जीजीआईसी खुलवाने की कई बार मांग स्थानीय लोगों ने की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह स्थिति तब है जबकि इस क्षेत्र के विधायक मनोहर लाल पंथ प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री हैं। कस्बे की आबादी करीब 15 हजार है।
00000000000000000000000
फोटो-33
कस्बे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बेहद जरूरत है, जिससे कक्षा आठ के बाद क्षेत्र की छात्राओं की पढ़ाई नियमित रूप से हो सके।-सोहनी राजपूत, छात्रा कक्षा 12
0000000000
फोटो-34
कक्षा आठ तक पास करने वाली छात्राओं को नवमीं से लेकर इंटर तक पढ़ाई करने के लिए काफी दिक्कतें आती है। सरकार को कस्बे में जीजीआईसी खुलवाना चाहिए ।-रूपाली साहू, छात्रा कक्षा 12
0000000000000
फोटो-35
ब्लॉक मुख्यालय पर न बालिका इंटर कॉलेज है और न कोई डिग्री कॉलेज, जिससे छात्राओं को आगे की पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। मैं स्वंय नियमित जिला मुख्यालय जाकर पढ़ाई कर रही हूं। -हिमांशी साहू, छात्रा बीए प्रथम वर्ष
विज्ञापन

000000000
बिरधा में सरकारी कॉलेज बनवाने के लिए कई बार पत्र भेजे गए हैं। ब्लॉक मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनना चाहिए। जिससे हर गरीब परिवार की बेटी सरकारी कॉलेज में पड़ सके। -सुरेश कुमार टोंटे, जिलाध्यक्ष किसान किसान मोर्चा भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें