फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गैबियन दीवार बनाकर छोड़ा काम, नदी में पानी आने पर होगा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
- 35 लाख से कराया गया है दीवार का निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहजाद नदी का सुंदरीकरण कराने के लिए गैबियन दीवार का निर्माण तो करा दिया, लेकिन ऊपर मिट्टी का भराव नहीं किया गया है। अब बारिश का सीजन आ गया है, ऐसे में नदी में पानी आने पर गैबियन दीवार के गिर सकती है।
नगर पालिका परिषद ने बीते वर्ष शहजाद नदी में 35 लाख रुपये से गैबियन दीवार(पत्थर की दीवार) का निर्माण कराया है। यह दीवार तीन मीटर की ऊंचाई में बनाई गई है। प्रत्येक एक मीटर की ऊंचाई पर एक फुट चौड़ी बनाई गई है। इस दीवार को तारों से बांधकर बनाया गया है, जो मुख्यमार्ग में शहजाद नदी के पुल से 200 मीटर की लंबाई में नदीपुरा के पुल तक बनाई गई है। कार्य लगभग छह माह पहले बंद कर दिया गया है। लेकिन, अब तक दीवार के पीछे वाले हिस्से में मिट्टी का भराव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार के पीछे लगभग दो फुट से अधिक गहराई बनी हुई है। अब बारिश में बांध भरने पर गेट खुलने की स्थिति में नदी में अधिक पानी आएगा। ऐसे में दीवार के गिरने की संभावना बनी हुई है। इससे पालिका को खासा नुकसान उठाना पड़ता सकता है। साथ ही नदी की सुंदरता भी खत्म हो जाएगी। इस संबंध में दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ने बताया कि शहजाद नदी में गैबियन दीवार के पीछे मिट्टी न भरे जाने की जानकारी हुई है, जल्द ही मिट्टी को भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें