फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मियों पर बेटे को बंधक बना हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी में होटल कर्मियों से हुए विवाद में जान बचाकर भागे युवकों में एक की कुएं में गिरकर हुई मौत के मामले में बुधवार को मृतक के पिता ने होटल कर्मियों पर बेटे को बंधक बना हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने कहा कि घटना की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मोहल्ला रावतयाना नदीपार निवासी जयकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह फरवरी को रात आठ बजे पुत्र रितिक राठौर अपने दोस्त बिट्टू खान, शाहरुख खान, मोनू नामदेव व विशाल जैन के साथ अपने चार पहिया वाहन से मोहित की शादी में राजघाट रोड स्थित एक रिसोर्ट (होटल) में शामिल होने गया था। देर रात्रि तक पुत्र के घर न आने पर जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। सात फरवरी को जानकारी मिली कि पिसनारी स्थित एक कुएं में शव मिला है। मौके पर जाकर देखा तो शव की शिनाख्त रितिक राठौर के रूप में हुई जिस पर पुत्र के मित्रों से जानकारी करने पर बताया कि रात में होटल के कर्मचारियों ने रितिक सहित उन लोगों के साथ मारपीट की था। वह लोग जान बचाकर भाग निकले, आरोप लगाया कि होटल के कर्मचारियों ने रितिक को पकड़ कर बंधक बनाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
कुएं में मिले रितिक के शव के मामले में तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, शहर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें