फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज से पैसे लेते हुए अस्पताल कर्मी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल में जिला अस्पताल में केवल आपातकालीन मरीजों को ही भर्ती की सुुविधा मिल रही है, इस दौरान मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर अस्पताल कर्मी उपचार के नाम पर सुविधा शुल्क ले रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अस्पताल कर्मी पैसों की मांग कर रुपए लेता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शासन द्वारा 22 मार्च से सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। अब अस्पतालों में केवल आपातकालीन चिकित्सा सुविधा ही मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ ही जांच की सुविधा भी बंद कर दी गई है, आपातकाल स्थिति में केवल कुछ ही मरीजों की जांच हो रही हैं। ऐसे में लोगों को उपचार की समस्या बनी हुई है। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जनपदवासियों को उपचार की समस्या बनी हुई है। जिला
अस्पताल में ही एक मात्र रोगियों को भर्ती करने की सुुविधा है। इससे मरीजों को मजबूरन ही जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। जहां पर मरीजों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तृतीयतल पर पेयजल की समस्या बनी हुई है। मरीजों व तीमारदारों को पानी के लिए नीचे के तल पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां पर कुछ अस्पताल के कर्मचारी कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। यहां पर उपचार करने के एवज में पैसों की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न करने पर उपचार के लिए इधर-उधर भटका रहे हैं। ऐसे में मरीज अस्पताल कर्मियों की पैसों की मांग पूरी करने के लिए मजबूर हैैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निडिल लगाने के एवज में मरीज से पचास रुपए लिए जा रहे हैं। रुपए लेने के बाद अस्पताल कर्मी बेहतर सुुविधा देने का अश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन

जब जिला मुख्यालय पर स्थित अस्पताल की स्थिति यह है तो ग्रामीण क्षेत्र का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
अस्पताल में वार्ड के कर्मचारी द्वारा पैसा लेने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डा. एस के वासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें