फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा लेवा हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला तालाबपुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य एवं उनके पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने परिजनों के खिलाफ मुकदमा खारिज किए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव और उनके पति महेंद्र यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि 23 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास एवं लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया, जबकि अभी कुछ आरोपी मुहल्ले में दहशत का माहौल बनाए हुए हैं। उनके खिलाफ भी विपक्षियों ने मुकदमा दर्ज करा दिया था, जो निराधार है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक ने उनके खिलाफ लिखाए गए मुकदमे को खत्म करने और खुले में घूम रहे आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें