फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को रोजेदारों ने बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
रोजेदारों ने प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित किया - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझ रहे प्रवासी मजदूरों को रोजेदार युवाओं ने खाद्य सामग्री वितरित की। रोजेदार युवा हाईवे स्थित दयोदय पशु संरक्षण केंद्र तिराहा पर पहुंचे और प्रवासी मजदूरों को फल, बिस्किट व पानी भी उपलब्ध कराया। रोजेदार मनीष अहमद कादरी ने बताया कि पवित्र महीना रमजान चल रहा है। यह महीना खुदा की इबादत और सदका करने का महीना होता है। इस महीने में रोजेदारों को खुदा की इबादत के साथ वैश्विक महामारी के बीच इंसानियत की सेवा करने का फर्ज मिला है। जो इस फर्ज को निभा रहे हैं। इस दौरान रोजेदार युवा फिरोज असलम, मोहम्मद इशरार, मोहम्मद वाहिद, अतीक अहमद, सोहेल कुरैशी, साजिद मदनी, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें