फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पुलिसकर्मी से रुपये ऐंठने की साजिश में चुराई सरकारी पिस्टल, होमगार्ड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना गिरार क्षेत्र में संचालित पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पिस्टल किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसी पीआरवी पर तैनात एक होमगार्ड ने हेड कांस्टेबल पर रुपये देने का दबाव बनाने के उद्देश्य से चुराई थी। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद कर लिए हैं।
थाना गिरार क्षेत्र में संचालित पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र की सरकारी पिस्टल 14 जून की रात रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। सरकारी पिस्टल चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और थाना स्तर की कुल चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पीआरवी पर हेड कांस्टेबल के साथ ड्यूटी कर रहे होमगार्ड मंगल सिंह निवासी ग्राम किसरदा, थाना महरौनी पर संदेह हुआ। पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई सरकारी 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी की थी। उसका उद्देश्य हेड कांस्टेबल पर रुपये देने का दबाव बनाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ मड़ावरा राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान आरोपी होमगार्ड की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के साथ मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खुलासे के बाद उठे सवाल

-किन परिस्थितियों में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल चोरी हुई?
-सरकारी हथियार की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?
-पिस्टल के पार्टी के दौरान गायब होने की चर्चाओं में कितनी सच्चाई है?
-यदि आरोपी का मकसद दबाव बनाकर रुपये ऐंठना था, तो उसने इसके लिए क्या योजना बनाई थी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें