गदयाना। कस्बा निवासी किसान ने बडे भाई और भतीजे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थनापत्र एसडीएम को दिया है।
ग्राम के खिलान लोधी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया की उसके पिता का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उसके बाद सभी भाइयों ने आपस में जमीन बांटकर अपने परिवार का भरण पोषण करने लगे। मगर इस वर्ष भाइयों ने उसके हिस्से की जुताई की हुई जमीन पर कब्जा करते हुए उसके हिस्से के पेड़ भी काट लिए, जब मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने भाई और भतीजे से जमीन का हिस्सा दिलाए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसके हिस्से के मकान पर भी कब्जा कर रखा है और उसे बार-बार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस संबंध मे उसने थाना बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद