फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आज बृज में होली रे रसिया... पर खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। नगर पंचायत के तत्वावधान में चल रहे महरौनी महोत्सव में बृहस्पतिवार रात सद्भावना मंच पर श्री आदर्श कृष्ण चरित्र लीला संस्था, वृंदावन के कलाकारों ने राधाकृष्ण के महामिलन का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। इसे देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महारास लीला का आयोजन सराहनीय है। श्री कृष्ण, राधा, गोपिकाओं के स्वरूप में सजे कलाकारों ने मनोहारी मंचन किया। इस दौरान चंद्र खिलौना मांगने की बाल हठ और माखन चोरी की लीलाओं ने मनमोह लिया। वहीं, आज बृज में होली रे रसिया... गीत पर लठ मार होली के सजीव मंचन ने झूमने पर मजबूर कर दिया। फूलों की होली देख लोग आनंदित हुए। कलाकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बड़ौनियां, अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू, दुष्यंत बड़ौनियां, संजय पांडेय भारत, कुलदीप खरे, सूर्यकांत त्रिपाठी, रवि खरे, अभय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें