फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से की आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से आतंकवादियों और आतंकवाद को पनाह देने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की धर्म जाति पूछकर गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में जनपदवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिले के हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सेवा समर्पण समिति आदि संगठन शुक्रवार की शाम को पांच बजे घंटाघर के मैदान में एकत्रत हो गए। सभी ने आतंकवादियों की इस नापाक हरकत की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पनाह देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि धर्म जाति पूछकर निहत्थे पर्यटकों की उनके परिजन के सामने ही गोलियों से भून दिया। यह कायराना हरकत सुख शांति के दुश्मन ही कर सकते हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा है। शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने घंटाघर पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान रामेश्वर मालवीय, शुभम कौशिक, नवल किशोर सोनी, सुबोध गोस्वामी, जितेंद्र राठौर, कृष्णा सोनी, मंजीत विश्वकर्मा, दीपक सोनी, अरुण चौरसिया आदि शामिल रहे।


पहलगाम में पर्यटकों की हत्या पर व्यापार मंडल ने निकाला कैंडल मार्च
फोटो-37
ललितपुर। पहलगाम में आतंकवादियों ने बेरहमी से पर्यटकों से धर्म जाति पूछकर हत्या करने के मामले में जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया और मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारी नेता कैंडल जलाकर सावरकर चौराहे से होते हुए घंटाघर पहुंचे, जहां शोकसभा की। प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सड़ैया ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की गोली मारकर हत्या की है उन्हें उसका जवाब सरकार को देना चाहिए। जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने कहा कि देश का व्यापारी सरकार के साथ सीना तान कर खड़ा है। अब समय आ गया है कि इसका जवाब दिया जाए। श्रद्धांजलि सभा में जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रांतीय उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी , मंडल महामंत्री सुभाष जायसवाल, बॉबी राजा नाराहट, हिमांशु शेखर हुंडेत, रवि राजा, डॉ. संजीव कड़की आदि शामिल रहे। संवाद
000000000
फोटो-61
आतंकबाद का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
बिरधा (ललितपुर)। कस्बा बिरधा में आदर्श बाजार के चबूतरे पर ग्रामीणों ने पहलगाम में हुए निर्दोषों पर आतंकी हमले में 28 हिंदुओं की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनिट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। ग्रामीणों ने आतंकी हमले का विरोध करते हुए नारेबाजी की और आदर्श बाजार स्थित तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला जलाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

0000000
फोटो-62
आतंकवादी कार्रवाई में हिंदू सैलानियों को सक्षम ने दी श्रद्धांजलि
ललितपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू सैलानियों की निर्मम हत्या किए जाने पर रोष जताया और आतंकवादियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाए जाने की केंद्र सरकार से मांग की। घंटाघर चौक पर आतंकवादियों की कार्रवाई में दिवंगत हिंदू सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अलया,सचिव अजय जैन, महेश पटेरिया, गोविंद व्यास, रवि शंकर राठौर, मनविंदर कौर, डॉ.तेजस्व श्रीवास्तव, ध्रुव साहू, पवन शिवाजी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें