फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट होने से सिविल लाइन में रात भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को बांसी और ललितपुर के मध्य नंदनवारा के समीप हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के ठीक होने के बावजूद सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारना पड़ी। वहीं बुधवार को भी पूरे दिन बिजली संकट से भरा रहा। इसके चलते 24 घंटे में बमुश्किल सात घंटे सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को नंदनवारा के पास आए फाल्ट से तालबेहट, पूराकलां और बांसी फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने से लोगों को पूरी दोपहर विद्युत संकट का सामना करना पड़ा था। रात में आठ बजे के बाद सप्लाई दी गई। इसके बाद बिजली के आने जाने का क्रम चलता रहा। बाद में लाइन में आए फाल्ट से सिविल लाइन क्षेत्र की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई, जो पूरी रात नहीं आई। जिससे स्टेशन रोड, माताटीला रोड, विकास खंड कार्यालय के समीप रहने वाले लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारना पड़ी। बाहर मच्छरों के प्रकोप और अंदर उमस भरी गर्मी के कारण लोग चैन से रात न गुजार सके।
बुधवार को सुबह करीब आठ बजे विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट सही किया और विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई । इसके कुछ देर बाद बिजली के आने जाने का क्रम चलता रहा। दोपहर में फाल्ट से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप थी। बुधवार को पूरे दिन लोगों को पांच घंटे भी सप्लाई नहीं मिल सकी। उमस भरी गर्मी में बिजली ठप रहने से जनता व्याकुल हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड़ा के पास फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। माताटीला से आपूर्ति जोड़ कर जनता को बिजली उपलब्ध कराई गई।
अक्षय विश्वकर्मा, उपखंड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें