फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हादसे का सबब बन सकते मार्ग पर झूल रहे हाईटेंशन तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौन के मजरा भड़यावारा में सड़क पर लटक रहे हाईटेंशन तार दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। तारों से वाहनों की निकासी तक ठीक से नहीं हो पा रही है। भारी व बड़े वाहनों की निकासी लकड़ी का सहारा लेकर कराई जा रही है। किसी भी दिन तारों में वाहन फंसने से दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
भड़यावारा में आवागमन के लिए चार गलियां हैं, सभी गलियों में हाईटेंशन लाइन पड़ी है। इन तारों की मरम्मत न होने से अधिक नीचे आ गए हैं। सपोर्टिंग तार न लगी होने से तारों के टूटकर गिरने से किसी भी दिन दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में लोग वाहन तो दूर पैदल चलते तक में खतरा बना रहता है। दिन में तो भारी वाहन निकासी में तार नजर आ जाते हैं, रात्रि में निकासी होने पर किसी भी दिन बड़ी घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-
गांव में चार गलियां हैं, सभी लाइनों में हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। मामले में जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। -ओमप्रकाश यादव, प्रधान प्रतिनिधि भारौन
-
घर के सामने विद्युत लाइन के तार झूल रहे हैं, ऐसे में बच्चों के बाहर रहने पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। तारों की मरम्मत कराई जाए। -जीवन यादव, भड़यावारा
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम भड़यावारा में हाईटेंशन लाइन के तार झूलने की जानकारी हुई है। तत्काल मौके पर पहुंच कर लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। -राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें