फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: टैक्सी के पास गिरा हाईटेंशन तार, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे हाईटेंशन तार टूटकर स्कूली बच्चों से भरी टैक्सी के पास गिर गया। घबराए चालक ने टैक्सी चबूतरे पर चढ़ा दी। इससे एक बच्चा गिर गया। गनीमत रही कि कोई भी बच्चा करंट की चपेट में नहीं आया।
करोड़ों खर्च कर लाइनों को दुरुस्त करने का दावा किया गया है। लेकिन, हाईटेंशन तारों के नीचे सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई। इससे जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक स्कूल के बच्चे टैक्सी में सवार होकर तुवन चौराहा से आजादपुरा की ओर जा रहे थे। टैक्सी भरतपुरा हाउस के पास पहुंची थी कि अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। चालक ने तत्काल वाहन मोड़कर चबूतरा की ओर चढ़ा दिया। टैक्सी के अचानक रुकने व तार गिरने से घबराया बच्चा नीचे गिर गया। इससे हल्का सा चुटहिल हो गया। अन्य बच्चे भी घबरा गए। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घायल बच्चे का था सोमवार को जन्मदिन : टैक्सी में सवार बच्चों में नैतिक तिवारी का सोमवार को जन्मदिन था। घायल बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। हालांकि, वह खतरे से बाहर बताया गया है।
-
आजादपुरा में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से तार टूट गया था। इसको ठीक करा दिया गया है।
- धीरज कुमार, अवर अभियंता, गल्लामंडी बिजलीघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें