संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तीन दिन पूर्व गोविंद सागर बांध में मिली युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती आठ माह की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
एक नवंबर को गोविंद सागर बांध में साइफन के पास एक युवती का शव सड़ी गली अवस्था में उतराता हुआ मिला था। उसकी उम्र करीब 20-25 वर्ष थी। कोतवाली पुलिस व सीओ सदर मौके पर पहुंचे थे। आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोशल मीडिया पर भी पुलिस ने मृत युवती की फोटो वायरल कर शिनाख्त का प्रयास किया था। शव मिलने के 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शव सड़ा-गला होने के चलते पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। उधर, पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।