संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान रविवार तड़के हाईटेंशन लाइन की अंडर ग्राउंड केबल टूट गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
गल्ला मंडी सब स्टेशन अंतर्गत इलाइट चौराहा से ब्याना नाला के मध्य पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान फीडर पांच की 11 हजार केवी लाइन की अंडरग्राउंड केबल टूट गई। इससे चिंगारियां छूटने लगीं।
यह देख काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। अवर अभियंता व एसडीओ प्रथम ने मौके पर जाकर स्थिति जानी। करीब 11 बजे केबल सुधारने के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, वरना गंभीर घटना हो सकती थी। ठ