फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: डिवाइडर से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, भाभी की मौत

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
रजनी फाइल फोटो
विज्ञापन
ललितपुर के करमई गांव की थी निवासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भाभी को परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक बबीना में भेल के पास डिवाइडर से जा भिड़ीं। हादसे में भाभी की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन ने पुलिस को बताया कि शनिवार को ललितपुर के करमई गांव निवासी रजनी (30) अपने देवर रामजीवन (28) पुत्र बसंती लाल के साथ बाइक से झांसी प्रतियोगी परीक्षा देने जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह लोग बबीना के बीएचईएल गेट के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी के सिर में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने रजनी को मृत घोषित कर दिया जबकि रामजीवन की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। रजनी की दो साल पहले ही शादी हुई थी। इन दिनों वह बीटीसी कोर्स कर रही थी। पति गजराज महरौनी के एक सहकारी बैंक में संविदा कर्मी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें