फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : चौथे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू

Mon, 03 Mar 2025 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरण की प्रक्रिया में 1146 बच्चों को विद्यालय किए जा चुके आवंटित, 19 मार्च तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई ) के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका दिलाने के लिए चौथे चरण के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 19 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे। 20 से 23 मार्च के मध्य आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 24 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन करते हुए विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में गरीब बच्चों को काॅन्वेंट विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जा रहा है। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। हर वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस साल नवीन शैक्षिक सत्र के लिए वर्ष 2024 से आरटीई की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें प्रथम चरण की प्रक्रिया में 521 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। दूसरे चरण की प्रक्रिया 352 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए। तीसरे चरण में 273 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए। विद्यालय आवंटित होने के बाद बच्चों को प्रवेश कराया गया। अब आरटीई के तहत चौथे चरण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। इसमें 19 मार्च तक आवेदन किए जाएंगे। 20 से 23 मार्च के मध्य आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा। 24 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन करते हुए विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
- 372 निजी विद्यालय जहां आरटीई के प्रवेश होना है।
- 3051 आरटीई के तहत निर्धारित सीटें
- 1146 छात्रों को तीन चरणों की प्रक्रिया में आवंटित किए गए विद्यालय

निजी विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए अपनाई गई तीन चरणों की प्रक्रिया में अभी तक 1146 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए जा चुके है। चौथे चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। -प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें