फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार दोपहर सीने में दर्ज होने से हालत बिगड़ गई। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जनपद हमीरपुर निवासी वीरेंद्र सिंह (56) हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

वर्तमान में वह शहर के चांदमारी स्थित बैंक कॉलोनी में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी से खाना खाने को घर पहुंचे तो यहां उनके सीने में दर्द हुआ। आनन फानन उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां शाम को उनकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां मृतक के परिजनों को सूचना दी तो वह भी हमीरपुर से जनपद पहुंचे। पोस्टमार्टम में हृदयाघात से हेड कांस्टेबल की मौत होना पाया गया। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर उनकी देह को लाया गया। यहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को पुष्पगुच्छ अर्पित किए। एसपी ने मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। इसके बाद परिजन पार्थिव शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें