ललितपुर। खेत में सिंचाई करते समय थाना जखौरा के ग्राम मैनवारा निवासी भारती (50) के हाथ में सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र राजपाल ने बताया कि उसकी मां बृहस्पतिवार को नहर के पानी से अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रही थी। खेत में पानी को रास्ता देने के लिए वह हाथों से मिट्टी को हटा रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके हाथ की उंगली में डस लिया। भारती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे गए थे। इस बीच भारती की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई थी। परिजन आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है।सीओ अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद