फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
Hanging suicide
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआघोषी में जूनियर हाईस्कूल के सामने स्थित खेत में आम के पेड़ पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीण एक एकड़ जमीन पर खेत व महरौनी में सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि भागीरथ ने आर्थिक तंगी के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम कुआघोषी निवासी भागीरथ कुशवाहा (52) पुत्र वंशीलाल गांव में ही स्थित एक एकड़ जमीन में खेती करने के साथ ही महरौनी के बाजार में सब्जी की डलिया लगाकर किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करता था। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पत्नी भी महरौनी में मजदूरी करती थी। शुक्रवार को सुबह वह अपने घर से खेत की कहकर निकला तथा पत्नी मजदूरी के लिए चली गई और उसका पिता पशुओं को चराने के लिए गया। इसी दौरान खेत के सामने स्थित स्कूल के कुछ छात्रों ने खेत में आम के पेड़ पर ग्रामीण को लटका हुआ देखा। छात्रों के बताने पर वहां अन्य ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों व पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र गजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसके पिता घर में आर्थिक परेशानी के चलते काफी परेशान रहते थे। मृतक के छह पुत्रियां व एक पुत्र है, हालांकि सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें