फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
A dead body find in suspence
विज्ञापन
बानपुर/ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में किला के मैदान में सार्वजनिक कुंआ के पास एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। परिजनों के मुताबिक युवक किसी का फोन आने के बाद घर से बाहर गया था, इसके बाद शव कुएं के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा बानपुर निवासी चंद्रशेखर भट्ट (35) पुत्र स्व.दुर्गा प्रसाद बुधवार की देर शाम को घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आया। वह खाना खाकर किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकल गया, इसके बाद रात में नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। पत्नी के बताने पर उसके भाई व भतीजों ने गांव में जानकारी की, लेकिन पता नहीं चल सका।
बृहस्पतिवार की अलसुबह जब कस्बा की महिलाएं कुएं पर पानी भरने के लिए पहुंचीं तो वहां युवक बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। इस पर महिलाओं ने कुएं के पास में ही रहने वाले उसके भाई- भतीजों को बुलाया। उन्होंने चंद्रशेखर को पहचान लिया। उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर भीड़ एकत्रित हो गई। बानपुर पुलिस भी मौके पहुंच गई और शव के आसपास खे क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे के अनुुसार युवक कभी- कभी जुआ खेलता था, जहां शव पड़ा मिला है, कुछ ही दूरी पर उसे घसीटने के निशान भी मिले हैं। गांव में युवक की मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जुआ में विवाद होने और मोटरसाइकिल से ले जाकर युवक के शव को फेंकने की चर्चा है। मृृतक के भतीजे संगीत भट्ट ने बताया कि उनका चाचातीन भाइयों में सबसे छोटा था और परचून की दुकान चलाता था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौत पर हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- भानुप्रताप सिंह, थानाध्यक्ष बानपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें