फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती में एक व्यक्ति ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर निवासी प्रदीप कुमार (48) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार को सुबह घर पर ही था। इसी दौरान प्रदीप ने अपना कमरा अंदर से बंद करके पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घर पर केवल माता-पिता हैं, जबकि पत्नी मायके गई है। माता-पिता ने बंद कमरा देखा तो दरवाजा खुलवाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। शंका हुई तो मां ने खिड़की से देखा तो प्रदीप फांसी पर लटक रहा था। मां के चीखने पर मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नईबस्ती चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार मिश्रा पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मोहल्लेवासियों की मदद से दरवाजा तोड़कर युवक का शव फांसी के फंदे से उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक प्रदीप कुमार कई दिनों से बीमार था। संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने फांसी लगा ली। मृतक के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें