फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हर रोज सूख रहे हैंडपंप के हलक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बढ़ते तापमान के साथ भूजल स्तर गिरने लगा है और जनपद के हैंडपंप पानी छोड़ने लगे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार रोजाना 12-16 हैंडपंप सूख जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पेयजल समस्या से निपटने के लिए दो टीमें लगातार हैंडपंप मरम्मत का काम कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर टीमों को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में 1520 हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 105 सूखे :
नगर पालिका के 26 वार्डों की आबादी लगभग 2.08 लाख है। इसमें वर्तमान में 95 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति हो रही है। अब भी 1.23 हजार आबादी को पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। इसके साथ ही 1520 हैंडपंप भी लगाए गए हैं। इनमें से 105 हैंडपंप सूख गए हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 12-16 हैंडपंप खराब हो रहे हैं। इससे पानी की किल्लत हो रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि छह से आठ हैंडपंप सामान्य मरम्मत से ठीक हो जाते हैं तो अन्य में अधिक सामान लगाया जा रहा है। उनका दावा है कि पेयजल के लिए टैंकर चलाए जाएंगे। पानी की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें