फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सौजना में पानी के संकट से जूझ रही दो हजार की आबादी

Tue, 04 Mar 2025 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सौजना (ललितपुर)। विकासखंड महरौनी अंतर्गत सौजना गांव में कुछ मोहल्लों में रखी पानी की टंकियों से पानी नहीं निकल रहा है। इससे करीब दो हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर हर वर्ष हजारों रुपये खर्च होने के बाद भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने जिलाधिकारी से पेयजल व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है। सौजना गांव के मोहल्ला नई बस्ती, हनुमानगढ़, साहू और बुनकर बस्ती में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने करीब दो साल पहले बोरिंग कराने के बाद सोलर सिस्टम से मोटर के माध्यम से टंकी में पानी भरने की व्यवस्था की थी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत न हारे। लेकिन कुछ दिन बाद ही पानी मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन

यह टंकियां शो पीस बनकर रह गई हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि बंद पड़ी टंकियों की मरम्मत नहीं कराई जाती, जबकि इसके नाम पर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं।
दो माह से खराब पड़ा हैंडपंप : हनुमानगढ़ मोहल्ले में महरौली रोड पर लगा हैंडपंप पिछले दो माह से खराब पड़ा हुआ है, जिसके चलते मोहल्ले वासियों व राहगीरों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। संबंधित इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हर घर नल से जल योजना भी अक्षम साबित हो रही : सौजना गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना भी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति देने में अक्षम साबित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नलों से काफी कम समय के लिए पानी आ रहा है जिसके चलते पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी भरने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें