फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो रोडवेज बसें न चलने से खड़े होकर करनी पड़ी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों को सफर करने में समस्या हो गई। बुधवार को अन्य बसों में भारी भीड़ नजर आई। रास्ते में मिलने वाली सवारियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। कई सवारियों ने बस रुकवाय, लेकिन भीड़ देखकर बैठने की हिम्मत नहीं हुई।
बुधवार को रामनवमी के साथ ही सहालग का सीजन शुरू हो गया। इससे लोग वैवाहिक व अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवाजाही कर रहे हैं। स्थिति यह है कि वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां सफर कर रही हैं। यहां पहले ही यातायात के साधनों की कमी बनी हुई है। रही सही कसर परिवहन निगम ने झांसी ललितपुर मार्ग में चल रही तीन में दो रोडवेज बसों का संचालन बंद कर पूरा कर दिया है। इससे झांसी-ललितपुर रूट पर भी यातायात का संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। कारण इसमें क्षमता से दो गुनी से अधिक सवारियों को ढोया गया। महिलाओं व बच्चों और बुजुर्गों को अधिक समस्या हुई। कई लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। कमोबेश यही स्थिति जिला मुख्यालय से अन्य कस्बा व ब्लॉक मुख्यालय के मार्गों की बसों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लोकसभा चुनाव में बसों के जाने से इनकी कमी हो गई है। दो बसों को कानपुर व लखनऊ लगा दिया था। बसों के वापस आने पर झांसी से ललितपुर चलाया जाएगा।- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, रोडवेज डिपो झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें