फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अमरपुर मंडी में बारदाना संकट से खरीद ठप, किसान हफ्ते भर से इंतजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ सौ से अधिक ट्रैक्टर खड़े, रातभर अनाज की रखवाली को मजबूर किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अमरपुर मंडी में संचालित एफसीआई, पीसीएफ और आरएफसी के गेहूं क्रय केंद्रों पर पिछले पांच-छह दिनों से बारदाना न होने के कारण खरीद पूरी तरह ठप है। इससे किसान एक सप्ताह से अधिक समय से अपनी उपज बेचने के इंतजार में मंडी में डेरा डाले हुए हैं।
मंडी में चार क्रय केंद्र संचालित हैं। शुरुआत में तीन-चार दिन खरीद नहीं हो सकी, उसके बाद पॉश मशीनों में तकनीकी दिक्कतें आईं। अब बारदाना की कमी ने स्थिति और बिगाड़ दी है। खरीद ठप होने से सैकड़ों किसान परेशान हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। क्रय केंद्रों के बाहर करीब डेढ़ सौ से अधिक ट्रैक्टर खड़े हैं। महिलाएं भी अनाज की रखवाली में जुटी हैं। किसान पिछले कई दिनों से मंडी परिसर में ही ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन

-
रातभर अंधेरे में मच्छरों के बीच पहरा
खरीद न होने के कारण किसान रातभर मंडी में ही अनाज की रखवाली कर रहे हैं। यहां पर्याप्त बिजली व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें अंधेरे में मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ रही है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
-
तौला गया गेहूं भी नहीं हो पा रहा फीड
क्रय केंद्रों पर तकनीकी समस्या के चलते तौला गया गेहूं पॉश मशीनों में दर्ज नहीं हो पा रहा है। इंजीनियर मौके पर पहुंचकर मशीनों को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

-
एडीएम ने किया निरीक्षण, कांटे बढ़ाने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने शुक्रवार सुबह अमरपुर मंडी पहुंचकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और बारदाना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीसीएफ केंद्रों पर जल्द बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भीड़ को देखते हुए तौल के लिए अतिरिक्त कांटे बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए, जिस पर मंडी समिति ने अतिरिक्त कांटे उपलब्ध करा दिए हैं। साथ ही महिला और वृद्ध किसानों को प्राथमिकता से तौल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें