फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: भूजल स्तर में पांच साल में हो पाया महज 72 सेंटीमीटर का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
- भू जलस्तर बढ़ाने के लिए शासन ने सभी सरकारी इमारतों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के दिए थे निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जल संरक्षण के लिए तालाब, चेकडैम व रेनवाटर हार्वेस्टिंग आदि लगाकर जनपद में भूगर्भ जलस्तर में 72 सेंटीमीटर की ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पांच साल पहले प्री मानसून भूगर्भ जलस्तर 9.07 मीटर था, लेकिन वर्तमान में यह घटकर 8.35 मीटर हो गया है।
भू जलस्तर को बढ़ाने के लिए सभी बड़ी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों में शासन ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का निर्णय लिया गया। लेकिन अभी जनपद में मुख्यालय पर ही खनिज विभाग के कार्यालय को छोड़कर कलक्ट्रेट व विकास भवन सहित कई सरकारी इमारतों पर यह सिस्टम नहीं लग सका है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। लेकिन अभी तक इसकी मंजूरी न मिलने के कारण इन इमारतों पर यह प्रणाली नहीं लग पाई है। विभाग ने अभी 32 विद्यालयों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, उसमें कंपोजिट विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



पिछले वर्ष 25 विद्यालयों में लगाए जा चुके हैं सिस्टम

लघु सिंचाई विभाग ने विगत वर्ष में 25 विद्यालय की कार्ययोजना तैयार की थी, जिसमें ग्राम झरर, दौलता, रैकना, हनौता, वर्माबिहार, सीरोन खुर्द, मनगुवां, बुढ़वार, गौरा, अंधेर, जीरोन, आलापुर, पारौन, खजरा, गदयाना, बानपुर, दिनौनियां, डोगराखुर्द, गोराकछया, तिरागना, गुढ़ाबुजुर्ग, दिगवार, निवारी, कुआंघोसी आदि में 80 लाख रुपये की लागत से यह रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

इस वित्तीय वर्ष में 32 विद्यालयों में लगाया जाएगा यह सिस्टम
लघु सिंचाई विभाग ने वर्तमान में वित्तीय वर्ष में पहाड़ी कलां, बनयाना, पिपरट, दिदौनियां, नीमखेरा, दूधई, दावर, टीला, अंडेला, तेरई, बिजरौठा, जामुनसेरा, खांदी, चंद्रापुर, बुदावनी, धमना, बछरावनी, भैलोनीलोध, गैदोरा, आगर, गुरसौरा, मैनवारा, लागौन, रायपुर, महर्रा, लक्षमणपुर, विजयपुरा, जरया, सिलावन, प्यासा, डोंगराखुर्द, भावनी गांव के जूनियर हाईस्कूल व कंपोजिट विद्यालयों में यह सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
जनपद में पांच सालों में यह रही भूगर्भ की स्थिति
वर्ष - प्री मानसून - पोस्ट मानसून मीटर में
2020 - 09.07 - 5.69
2021 - 10.10 - 4.84
2022- 8.68 - 4.84
2023 - 8.37 - 5.05
2024 - 8.35 - 4.35


जनपद मुख्यालय की इमारतों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है। वर्तमान में जनपद के 32 विद्यालयों की इमारतों पर यह सिस्टम लगाए जाने की तैयार चल रही है।
राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें