संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी में सोमवार को बीस हजार क्विंटल से अधिक जिंस की आवक रही। गेहूं के साथ ही चना, मसूर और मटर की भी खूब आवक हो रही है, जिससे गल्ला मंडी में जिंस के ढेर और ट्रैक्टरों की भीड़ लगी रही।
गेहूं की आवक 15 हजार क्विंटल से अधिक रही। चना की आवक लगभग पांच सौ क्विंटल, मसूर लगभग छह सौ क्विंटल, जबकि सफेद मटर दो हजार क्विंटल तो हरी मटर की आवक भी लगभग तीन हजार क्विंटल तक रही। आढ़तियों की दुकानों पर ढेर लगने के बाद जिंस की बोली लगाई गई। गेहूं का भाव 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जबकि, सफेद मटर का भाव 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। हरी मटर का भाव छह हजार से दस हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मसूर का भाव भी 5800 से 5950 रुपये प्रति क्विंटल रहा।